स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल और किसी लम्बी बीमारी भी लो-स्पर्म काउंट की समस्या का कारण बनते है। तो वहीं, कई पोषक तत्वों की कमी, फ्री-रैडिकल्स से नुकसान जैसे कारणों का भी असर फर्टिलिटी पर पड़ता है। लेकिन, समय पर डॉक्टर की मदद और सही लाइफस्टाइल से इस परेशानी से राहत भी पायी जा सकती है।
डॉक्टर हिमांशु धवन कहते हैं, “आयुर्वेद में पुरुष बांझपन का स्थाई उपचार उपलब्ध है। आयुर्वेद में कई ऐसी हर्बल दवाईयाँ हैं, जो पुरुष के वीर्य में सुधार करके उनकी प्रजनन क्षमता को बढ़ाती हैं। प्राकृतिक तरीके से पुरुष बाँझपन को दूर करने में किसी भी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नही होता है।’ आयुर्वेद मुख्य रूप से दिनचर्या, योग, निद्रा, आहार, इत्यादि पर अधिक जोर देता है जिससे गंभीर से गंभीर बीमारी में बहुत ही जल्द सफलता प्राप्त हो जाती है।